सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The weather is changing, the heat is troubling as the temperature rises

Bijnor News: बदल रहा मौसम, तापमान बढ़ने पर सताने लगी गर्मी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The weather is changing, the heat is troubling as the temperature rises
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के मौसम में रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने पर लोगों को फिर से गर्मी से सताने लगी है। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग अभी तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जता रहा है।
Trending Videos


रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई। गर्मी बढ़ने पर लोगों के माथे से पसीना टपकने लगा। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। शाम के समय भी उमस की वजह से लोगों का बुरा हाल रहा है। बाइक सवार लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ। धूप से बचने के लिए लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे लोगों को अधिक गर्मी का सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
01 जून- 32.2- 23.2
02 जून- 35.2- 22.9
03 जून- 37.4- 24.2
04 जून- 37.6- 24.4
05 जून- 31- 21.5
06 जून- 36- 22.4
07 जून- 37- 24.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed