सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three Convicted Sentenced to Life Imprisonment in Anil Murder Case

Bijnor: अनिल हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा, छह साल बाद आया फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Mar 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर में अनिल हत्याकांड में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई।

Three Convicted Sentenced to Life Imprisonment in Anil Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट श्रेय शुक्ला ने अनिल की हत्या में राजू उर्फ राजवीर, कल्याण और अनुज उर्फ गोलू को दोषी पाया है। इन तीनों अभियुक्तों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही बीस बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

Trending Videos


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता प्रमोद शर्मा ने बताया कि थाना नगीना देहात में गांव रजपुरा निवासी सुनील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 26 जून 2020 को उसका बड़ा भाई अनिल कुमार मोबाइल पर एक कॉल आने के बाद बाइक पर सवार होकर बुंदकी चीनी मिल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather In West UP: बदला मौसम का मिजाज, बारिश से तापमान गिरा-AQI सुधरा, फसलों को नुकसान

कुछ देर के बाद ही अनिल कुमार को फोन बंद हो गया। फोन बंद होने के बाद अनिल कुमार की तलाश की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शाम को अनिल कुमार का शव गांव के ही एक व्यक्ति के बाजरे के खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोग एकत्र होकर बाजरे के खेत में पहुंचे तो किसी धारदार हथियार से गला काटकर अनिल की हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस की पड़ताल में कल्याण पुत्र यादराम, अनुज उर्फ गोलू पुपत्र घासीराम और राजू उर्फ राजवीर पुत्र सर्वेश निवासीगण मेदपुरा सुल्तान के नाम प्रकाश में आए। उस वक्त पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना करने के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। अब अदालत ने तीनों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed