सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The country will be run by law, not from a fort: Digambar

किले से नहीं, कानून से चलेगा देश : दिगंबर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The country will be run by law, not from a fort: Digambar
चंदक में भाकियू अराजनैतिक की पंचायत को संबो​​धित करते युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगम्बर सिंह। स्रोत सं - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चंदक/बिजनौर। गांव खिरनी के जमीन प्रकरण में रविवार को चंदक में आयोजित भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह पर तीखे हमले किए। किसानों से पूर्व सांसद को काले झंडे दिखाने को कहा। बोले कि राजशाही बहुत पहले समाप्त हो चुकी है। राजा साहब के किले से कानून नहीं चलता। देश में लोकतंत्र का राज है और कानून के हिसाब से देश चलता है।
Trending Videos

पंचायत में दिगंबर सिंह ने कहा कि यदि कोई विवाद है तो उसे प्रशासन देखेगा। कानून के न्याय पर हमें पूरा भरोसा है। उन्होंने भारतेंद्र सिंह को कहा कि फर्जी राजा अपना दिमाग ठीक कर लें। राजा साहब किसान से टकराएंगे तो दरिया की तरह बहा देंगे। उन्होंने परिवारिक विवाद को लेकर भी अशोभनीय टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कहा कि विवादित भूमि पर गन्ना कटवाने के लिए मौके पर पहुंचना गलत था। किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को ऐसा कृत्य नहीं करना चाहिए। कहा कि पीड़ित किसान को न्याय मिलेगा। जमीन जिसकी कागज में होगी, उसी को मिलेगी। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि हम लाठी चलाने से भी नहीं हटेंगे। राकेश प्रधान ने कहा कि गन्ना काटना तो दूर राजा एक टुकड़ा भी काटकर दिखा दें। अध्यक्षता सूरज प्रधान कबूलपुर और संचालन देवेंद्र भुइयार ने किया।
n खिरनी की जमीन को लेकर है विवाद : बिजनौर तहसील के ग्राम खिरनी में स्थित जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष जमीन को अपना बता रहे हैं। इस मामले में एक पक्ष की ओर से पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह तथा दूसरे की तरफ से किसान नेता दिगंबर सिंह मैदान में उतरे हुए हैं। बता दें कि खिरनी के किसान सुधीर ने भाकियू अराजनैतिक के नेताओं पर धोखाधड़ी करते हुए उसकी 12 बीघा अपने नाम कराने का आरोप लगाया था। कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग के बाद अब यह मामला पंचायत तक पहुंच गया है। पंचायत में अतुल कुमार, प्राशु राणा, सुभाष प्रधान, कलीराम सिंह, राम सिंह, नागेंद्र सिंह, संसार सिंह, राजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, महेश कुमार, अरविंद राजपूत, कुलबीर सिंह, राजवीर सिंह, दुष्यंत राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed