फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three trains will have a scheduled stop at Roorkee station until August 31.

Bijnor News: तीन ट्रेनों को 31 अगस्त तक रुड़की स्टेशन पर मिलेगा ठहराव

Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Three trains will have a scheduled stop at Roorkee station until August 31.
नजीबाबाद। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से आवागमन करने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों को पीरान कलियर उर्स के यात्रियों की सुविधा के लिए रुड़की स्टेशन पर 13 अगस्त से पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा। ट्रेनों को दोनों दिशा से ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने कलियर में आयोजित उर्स के लिए नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रुड़की स्टेशन पर दोनों दिशा से ठहराव दिया है। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल रेल प्रबंधक महेश यादव ने क्षेत्रीय स्टेशनों को रुड़की स्टेशन पर ट्रेनों को ठहराव दिए जाने के संबंध में जानकारी जारी की। अमृतसर से पूर्णिया कोट के बीच संचालित जनसेवा एक्सप्रेस 14617अप व 14618 डाउन, दरभंगा से अमृतसर के बीच संचालित जननायक 15211अप व 15212 डाउन, कोलकाता से अमृतसर के बीच दो दिन संचालित अकालतख्त 12317 अप और 12318 डाउन ट्रेनों को 13 अगस्त से 31 अगस्त तक रुड़की स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। तीनों ट्रेनों को दोनों दिशा से रुड़की स्टेशन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed