{"_id":"69712914e062097757017fcb","slug":"traffic-jams-have-become-a-sore-point-in-nagina-with-encroachments-on-every-road-bijnor-news-c-27-1-bij1007-170540-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना में नासूर बनी जाम की समस्या, हर मार्ग पर अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना में नासूर बनी जाम की समस्या, हर मार्ग पर अतिक्रमण
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। पुलिस व पालिका प्रशासन की हीलाहवाली की वजह से नगीना में अतिक्रमण व जाम की समस्या अब नासूर बन गई है। रेलवे स्टेशन से लेकर नगर के अंतिम छोर पहाड़ी दरवाजे तक शहर का कोई बाजार व गली मोहल्ला अब अतिक्रमण व जाम से अछूता नहीं है। नगर पालिका प्रशासन नगर में एक अदद पार्किंग की व्यवस्था आज तक नहीं कर सका है।
अमर उजाला के मेरी आवाज सुनो कालम के माध्यम से नगीना के व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण व जाम की समस्या को उठाया है। वर्षों पहले अतिक्रमण व जाम के लिए बाजार लुहारी सराय को जाना जाता था लेकिन यह स्थिति अब लगभग नगर के हर बाजार व चौराहे की हो गई है। सबसे खराब स्थिति रेलवे स्टेशन से लेकर कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक तक दिखाई देती है, जहां पूरे दिन वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। इस मार्ग पर स्थित बड़े होटलों के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों व फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे ठेले वालों व डग्गामार वाहनों ने इसे जाम मार्ग बना दिया है।
अफसोजनक बात यह है कि इसी फाटक के ठीक सामने चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी है, लेकिन कोई भी पुलिस कर्मी रोजाना लगने वाले इस जाम से लोगों को निजात दिलाने में सफल नहीं हो पा रहा है। कमोबेश यही स्थिति गन्ना समिति चौराहे की है, जहां रोजाना लगने वाले जाम ने स्टेशन मार्ग को भी जाम वाला मार्ग बना दिया है। इस मार्ग पर स्थित कई बैंकों के आगे सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों व नहर की पुलिया पर खड़े होने वाले ठेलो ने कोढ़ में खाज का काम कर रखा है। इन सब के ऊपर बेखौफ दुकानदारों द्वारा सड़क पर सजाने वाले सामान ने जाम की समस्या को पूरी तरह विकराल बना दिया है। नगर पालिका व पुलिस प्रशासन अतिक्रमण व जाम की समस्या से पूरी तरह बेखबर बना हुआ है।
व्यापारी नेता अब्दुल कय्यूम राईन, विकास गुप्ता विक्की, समाजसेवी अशोक राजपूत व शिवम अग्रवाल का कहना है कि पुलिस व पालिका प्रशासन को जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलानी चाहिए। कई बार जाम में मरीज की गाड़ी फंस जाती है, तो उसकी जान पर भी बन आती है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी/ एसडीएम (न्यायिक) आशुतोष रामप्यारे जैसवाल का कहना है कि अतिक्रमण व जाम की समस्या से निपटने के लिए शीघ्र अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
Trending Videos