फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two Kanwariyas from Bijnor die in road accidents in Uttarakhand.

Bijnor News: बिजनौर के दो कांवड़ियों की उत्तराखंड में हुए सड़क हादसों में मौत

Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two Kanwariyas from Bijnor die in road accidents in Uttarakhand.
उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में मरने वाले कांवडिए अजय कुमार का फाइल फोटो।
- साथियों के साथ कांवड़ लेने जा रहा था, डिवाइडर से बाइक टकराने से हुआ हादसा
विज्ञापन

कोतवाली देहात निवासी कांवड़िए की भी हादसे में हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना/कोतवाली देहात (बिजनाैर)। अपने साथियों के साथ बाइक से डाक कांवड़ (गंगा जल) लेने गए ग्राम शरीफपुर खोराज उर्फ गांवड़ी निवासी कांवड़िए अजय (24) प्रमोद कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना हाईवे पर चिड़ियापुर के पास बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुई। उधर, कोतवाली देहात की हिंदू कॉलोनी निवासी कांवड़िए सोनू की भी हरिद्वार जाते समय गैंडीखाता के पास हादसे में मौत हो गई।
ग्राम पंचायत पटपड़ा की प्रधान के पति नरेश कुमार ने बताया कि शरीफपुर खोराज उर्फ गांवड़ी निवासी अजय कुमार काफी समय से हरिद्वार में काम करता था। सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह करीब 10-12 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल सभी युवाओं को मंगलवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करना था। उनका कहना है कि जिस बाइक पर अजय सवार था वह बाइक रास्ते में ग्राम चिड़ियापुर के पास हाईवे पर एक डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में उसके साथ बाइक पर बैठे अन्य दो साथी घायल हुए जबकि अजय की मौत हो गई। उसकी मौत की खबर गांव में पहुंची तो शोक व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात की हिंदू कॉलोनी निवासी सोनू (48) पुत्र बलजीत सिंह अपने साथी आशु शर्मा निवासी कोतवाली देहात के साथ सोमवार देर शाम बाइक से हरिद्वार जल लेने के लिए गया था। बताया गया कि दोनों बाइक से गैंडीखाता के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशु शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू की मौत की खबर से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव कस्बे में लाया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। सोनू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में मरने वाले कांवडिए अजय कुमार का फाइल फोटो।

उत्तराखंड में हुए सड़क हादसे में मरने वाले कांवडिए अजय कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed