फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Using AI, pornographic images of wife and sister-in-law were created.

Bijnor News: एआई के जरिए पत्नी और साली के फोटो अश्लील फोटो बनाए

Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Using AI, pornographic images of wife and sister-in-law were created.
बिजनौर। युवक ने आपसी विवाद की वजह से मायके में रह रही पत्नी और साली के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कुछ युवकों के साथ जोड़कर फोटो तैयार कर लिए। फिर बदनाम करने की नीयत से फोटो वायरल भी कर दिए। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बैराज रोड स्थित एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि करीब आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी, अब दोनों के बीच विवाद चल रहा है। वह काफी समय से मायके में रह रही है। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके और उसकी छोटी बहन के फोटो एआई के माध्यम से अन्य युवकों के साथ जोड़ दिया। आरोपी मकसद दूसरे युवकों के साथ संबंध दिखाना था। अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। आरोपी से इसके बारे में पूछा गया तो धमकी देते हुए अन्य फोटो भी वायरल करने की बात कही। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed