सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Vehicles stuck at Tiranga Chowk, one kilometer journey completed in half an hour

Bijnor News: तिरंगा चौक पर फंस रहे वाहन, एक किमी का सफर आधे घंटे में पूरा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck at Tiranga Chowk, one kilometer journey completed in half an hour
नहटौर के तिरंगा चौक पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
नहटौर। हल्दौर चौराहा स्थित तिरंगा चौक पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। हालात यह हैं कि कई बार नगर में एक किलोमीटर की दूरी तय करने में भी करीब आधा घंटा लग जाता है। भारी वाहनों को मोड़ने के दौरान चौराहे पर जाम लग जाता है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों के अनुसार तिरंगा चौक पर पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण कोतवाली और झालू रोड की ओर जाने वाले डंपर व ट्रकों को तीन-चार बार पीछे करके मोड़ना पड़ता है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और मुख्य मार्ग पर यातायात लगभग ठप हो जाता है। जाम के कारण राहगीरों, स्कूली वाहनों और अन्य यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रवासियों का कहना है कि नजीबाबाद रोड की ओर जाने वाले कई भारी वाहन पुरैनी स्थित टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए नहटौर नगर से होकर गुजरने लगे हैं। इससे तिरंगा चौक पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। नगर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है, जिसके चलते जाम की समस्या और गंभीर होती जा रही है।
विज्ञापन



नगरवासियों, व्यापारियों और वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग से तिरंगा चौक का चौड़ीकरण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि चौराहे की चौड़ाई बढ़ने से भारी वाहनों को मोड़ने में आसानी होगी, जाम की समस्या कम होगी और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा।



ये बोले लोग


तिरंगा चौक पर लगने वाले जाम का असर आसपास के प्रतिष्ठानों पर भी पड़ता है। ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार लोग जाम देखकर दूसरा रास्ता चुन लेते हैं।.. आकाश सैनी, दुकानदार



जाम के कारण एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। कई बार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होती है।... यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष, अखिल भारतीय प्रधान संगठन



नगर की आबादी और वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन सड़कें और चौराहे पुराने स्वरूप में ही हैं। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए चौड़ीकरण की योजना बनाई जानी चाहिए।... सुधाराज सिंह, स्थानीय निवासी




नगर से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। इससे तिरंगा चौक पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।...सोनी शर्मा, स्थानीय निवासी




धामपुर-नहटौर रोड के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जो हल्दौर रोड पर लगे एक किमी स्टोन तक होगा। इसमें चौराहे का भी चौड़ीकरण होगा। बहुत जल्दी लोगों को समस्या से रात मिलेगी।... राजेश कुमार, जेई, लोक निर्माण विभाग, बिजनौर

नहटौर के तिरंगा चौक पर लगा जाम। संवाद

नहटौर के तिरंगा चौक पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed