सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Villagers blocked the Jalalabad-Kalheri road in protest of its dilapidated condition.

Bijnor News: जलालाबाद-कल्हेड़ी मार्ग खस्ताहाल विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Jalalabad-Kalheri road in protest of its dilapidated condition.
नजीबाबाद के कल्हेड़ी मार्ग क्षेत्र में जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। जलालाबाद से कल्हेड़ी के बदहाल मार्ग के प्रति लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई घंटे तक आवागमन जाम रखा।
Trending Videos

नगर पंचायत जलालाबाद से कल्हेड़ी मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। दिन भर डंपर एवं भारी वाहनों के आवागमन से धूल उड़ती है। इस मार्ग से कल्हेड़ी धनसनी, नजीमपुर, इस्माइलपुर सहित कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन रहता है। जगह-जगह मार्ग पर गड्ढे और धूल से आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। शनिवार को जलालाबाद-कल्हेड़ी मार्ग से जुड़े विभिन्न गांव से आई ग्रामीणों मो. नौशाद, गालिब अंसारी, मुख्तार मलिक, मो. शहजाद, अब्दुल जब्बार,मो. नाजिर, पूर्व प्रधान घनश्याम, पूर्व प्रधान संजय चौहान, मो. आरिफ, अबरार अहमद, फहीम एड. ने शनिवार को खस्ताहाल मार्ग पहुंचकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के बीच पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एमएस पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को बताया की हाईवे अथॉरिटी के भारी वाहनों, डंपर आदि गुजरने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहा है। उन्होंने बताया संबंध में संबंधित विभाग को कई पत्र लिखे जा चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र गड्ढे समतल कराने और मार्च में कल्हेडी़ मार्ग का चौड़ीकरण कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed