{"_id":"69e61d8be99944886d0ae170","slug":"weather-report-bijnor-scorched-by-heat-oily-sunlight-and-hot-wind-troubled-mercury-reached-so-many-degrees-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: गर्मी से झुलसा बिजनौर, तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने किया परेशान, इतने डिग्री पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: गर्मी से झुलसा बिजनौर, तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने किया परेशान, इतने डिग्री पहुंचा पारा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: जिले में सोमवार को तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। घर में बैठे-बैठे ही पसीना आ रहा है। लोग सिर ढंककर घरों से बाहर निकले। खासतौर से दोपहर में स्कूल से आने वाले बच्चे और उनके अभिभावक परेशान दिखे।
धूप और गर्मी से परेशान युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज धूप ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर ढंककर घरों से बाहर निकले। वहीं, लगातार बढ़ती गर्मी से आम लोग परेशान नजर आए।
Trending Videos
दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में आवाजाही कुछ कम रही। बाइक सवारों को गर्मी ने अधिक सताया। ज्यादा देर गर्मी में रहने से लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी। चिकित्सकों ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है।
ये भी देखें...
अपहरण कांड: सुनील पाल ने कोर्ट में दी गवाही, मेरठ के लिए बदले सुर, बताया अच्छा शहर, पहले कहा था 'खतरा'
ये भी देखें...
अपहरण कांड: सुनील पाल ने कोर्ट में दी गवाही, मेरठ के लिए बदले सुर, बताया अच्छा शहर, पहले कहा था 'खतरा'

कमेंट
कमेंट X