{"_id":"6a104dab7f353c11030c8b10","slug":"woman-allegedly-thrown-out-of-home-after-sterilization-surgery-in-bijnor-up-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: नसबंदी कराई तो टूटा रिश्ता, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: नसबंदी कराई तो टूटा रिश्ता, पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पति पर उत्पीड़न का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 22 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर के नहटौर क्षेत्र में नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद महिला को कथित रूप से पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र के एक गांव में नसबंदी ऑपरेशन कराने के बाद महिला को कथित रूप से पति द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: Meerut Authority News: व्हीलर्स क्लब और रेस क्लब पर एक्शन की तैयारी, जीटीबी स्कूल को भी दिया जा चुका नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में करता था मारपीट का आरोप
महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करता है। परिवार में लंबे समय से तनाव का माहौल बना हुआ था। पीड़िता के अनुसार गुरुवार को उसने सरकारी अस्पताल में नसबंदी का ऑपरेशन कराया था।
घर लौटने के बाद पति ने इसी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और विरोध करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

भाई से भी की मारपीट
महिला ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई उसका हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा था। आरोप है कि पति ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और मारपीट कर दोनों को वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़िता का कहना है कि उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है और वह चाहती है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।