सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman dies after bike skids while going to deliver son's wedding card, husband injured

Bijnor News: बेटे की शादी का कार्ड देने जा रही महिला की बाइक फिसलने से मौत, पति घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after bike skids while going to deliver son's wedding card, husband injured
विज्ञापन
नगीना। बाइक फिसलने से चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर कोट निवासी सरोज देवी (45) तथा उनके पति नरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों को सीएचसी भेजा गया। वहा सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया गया। दंपती अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहे थे। नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर सादात में अपने एक रिश्तेदारी में पुत्र की शादी का कार्ड देने जा रहे थे। ग्राम चंदन वाला के पास अचानक बाइक के फिसलने से पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को नगीना सीएचसी पर लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने सरोज देवी को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र कुमार के अनुरोध पर पुलिस ने सरोज देवी के शव का पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed