Bijnor: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात, विवाहित और उसके पति पर आरोप
बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र के जुल्हापुरा जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। परिजनों ने विवाहित प्रेमिका और उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम प्रसंग का एक मामला खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया। नगीना देहात थाना क्षेत्र के जुल्हापुरा गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिलने के बाद पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
जंगल में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने जुल्हापुरा के जंगल में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव के ही अनुज (26) पुत्र विनय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: West UP Weather: राहत की बूंदों से धड़ाम हुआ पारा, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत
सिर में गोली लगने से हत्या की आशंका
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह सोलंकी के अनुसार मृतक के सिर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक युवक का किसी विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में युवक की विवाहित प्रेमिका और उसके पति की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया है।

कमेंट
कमेंट X