फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12 youths injured after trolley overturns while on their way to transplant paddy.

Budaun News: धान की रोपाई करने जा रहे 12 लड़के-लड़कियां ट्रॉली पलटने से घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
12 youths injured after trolley overturns while on their way to transplant paddy.
ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर। संवाद - फोटो : Archive
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी में शनिवार सुबह धान की रोपाई के लिए 12 लड़के-लड़कियों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में 12 से अधिक लोग दबकर घायल हो गए। घायलों को खंती से निकालकर उपचार के लिए सीएससी ले जाया गया। गंभीर हालत होने पर दो लड़कियों को हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी संजीव पुत्र मदनपाल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से ठेकेदार गोपाल धान की रोपाई के लिए 12 लड़के-लड़कियों को लेकर खेत पर जा रहा था। इनमें कई नाबालिग भी थे। पप्पू भदौरिया के खेत के पास मिट्टी धंसने और पानी भरे गड्ढे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पलट गई। हादसे में उस पर सवार लड़के-लड़कियां दब गईं।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने राहत-बचाव कार्य किया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल होने पर नन्ही (18) पुत्री वासुदेव और शीतल (16) पुत्री सोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। इधर, बिसौली एसडीएम प्रियंका कुमारी ने बताया कि मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली गई थी। दो लड़कियों की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल से उन्हें मुरादाबाद हायर सेंटर ले जाया गया है।




ट्रैक्टर पर सवार थे ये लोग
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मालिक संजीव, ठेकेदार गोपाल के साथ लड़का-लड़कियों में नन्हू, नंदनी, शीतल, कीर्ति, बब्ली, सुजाता, अंजली, कंचन, पुष्पा, रेनू, शिवानी, कामिनी, काजल, प्रीति, लक्ष्मी, विनीता, कुलदीप, विवेक, अतर सिंह, विपिन, होशियार सवार थे। हादसे के बाद सभी घायल हो गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर। संवाद

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर। संवाद- फोटो : Archive

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर। संवाद

ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने के बाद एसडीएम पहुंची मौके पर। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed