{"_id":"6a5be194118ffa745d024d58","slug":"farmer-falls-off-tractor-during-ploughing-killed-by-harrow-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168795-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जुताई के दौरान किसान ट्रैक्टर से गिरा, हैरो से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जुताई के दौरान किसान ट्रैक्टर से गिरा, हैरो से कटकर मौत
विज्ञापन
विपिन कुमार फाइल फोटो
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करैंगी में शनिवार दोपहर जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर हैरो की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर जानबूझकर ट्रैक्टर से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव करैंगी निवासी सुरेशपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव निवासी युवक शनिवार को भाई नरेशपाल सिंह के घर आया। घर आकर भतीजे विपिन (32) को बुलाने लगा। भाई विपिन को उसके साथ जाने से रोक लिया। इसके बाद वह दोबारा घर आया। उस समय विपिन अकेला घर पर था। वह उसको बहलाकर अपने साथ ले गया।
वह उसे लाकर खेत पर अपने स्वराज ट्रैक्टर से जुताई कराने लगा। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर उसने विपिन को चलते हैरो से धक्का दे दिया। हैरो की चपेट में आकर विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरेशपाल सिंह ने बताया कि युवक ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही विपिन को इलाज के लिए आंवला लाने का प्रयास किया। विपिन के पांच बच्चों में तीन बेटी और दो बेटे हैं। इसमें सबसे बड़ी लड़की अंशिका 14 वर्ष की है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।