सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   18.40 Crore Sanctioned for the Beautification of Kachhla Ganga Ghat

Budaun News: कछला गंगाघाट के सुंदरीकरण के लिए 18.40 करोड़ मंजूर

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
18.40 Crore Sanctioned for the Beautification of Kachhla Ganga Ghat
कछला गंगाघाट। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। कछला गंगाघाट के कायाकल्प की दो-तीन साल से चली आ रही कवायद अब रंग ले आई है। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य की पहल पर प्रदेश सरकार ने घाट के सुंदरीकरण के लिए 18.40 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। धनराशि अवमुक्त होते ही सुंदरीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है।
Trending Videos

गंगाघाट के सुंदरीकरण के लिए इलाके के लोगों के साथ नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भी कोशिश की जाती रही है। गंगाघाट पर बरेली, आगरा, मथुरा, बदायूं समेत आसपास के जिलों और राजस्थान के भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाट पर सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर पिछले महीने बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने शासन स्तर पर मजबूती के साथ प्रयास किया। इसके बाद ही शासन ने 18.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकृत धनराशि से गंगा किनारे पक्के घाट और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जाएगी। श्रद्धालुओं के अनुरूप सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। ताकि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो।
बता दें कि कछला घाट पर हर साल ही सावन मेला भी लगता है। करीब एक महीने तक लगने वाले कांवड़ मेले में लाखों की संख्या में शिवभक्त गंगाघाट से ही कांवड़ यात्रा शुरू करते हैं। विधायक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशन में ही गंगा घाट का सुंदरीकरण कराने की दिशा में सफलता मिली है।

हादसों पर भी लगेगा अंकुश
कछला गंगाघाट के सुंदरीकरण के बाद जिस तरह की सुविधाएं होंगी, उससे वहां होने वाले हादसों पर भी अंकुश लगने के आसार हैं। पक्के घाट के अभाव में हर साल ही कई श्रद्धालुओं की जान चली जाती है। पिछले साल विशेष स्नान पर्वों पर छह से अधिक श्रद्धालुओं की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed