{"_id":"69d2abdc24a74d158f05da78","slug":"a-young-man-sleeping-in-a-field-was-bitten-by-a-snake-and-died-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160910-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मकुईया में रविवार तड़के खेत की रखवाली कर रहे युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय मुकेश बाबू पुत्र लालसिंह निवासी मिश्रीपुर मकुईया के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब चार बजे अपने खेत पर मक्का की फसल की निगरानी करने पहुंचे थे। खेत की रखवाली के बाद वह चारपाई पर आराम करने लगे।
इसी दौरान अंधेरे में एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। आशंका है कि युवक को नींद के दौरान ही सांप ने काट लिया, जिससे उन्हें संभलने या किसी को सूचना देने का मौका नहीं मिल सका और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सुबह काफी देर तक जब मुकेश घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे, जहां मुकेश चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।
परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। संवाद
Trending Videos