सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of killing brother, disposing of the body, and misappropriating one hundred sheep.

Budaun News: भाई को मारकर शव गायब करने और सौ भेड़ें हड़पने का आरोप

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Accusation of killing brother, disposing of the body, and misappropriating one hundred sheep.
विज्ञापन
बदायूं। मैल्हापुर गांव के एक व्यक्ति ने अंगदपुर गांव के एक व्यक्ति पर अपने भाई को मारकर शव गायब करने और सौ भेड़ें हथियाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव मैल्हा निवासी राजवीर पुत्र रामचरण ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका सगा भाई पप्पू (43 साल) पुत्र रामचरन भेड़ पालन का व्यवसाय करता था। उसके पास 100 भेड़ें थीं। गांव मैल्हा में भेड़ें चराने की उपयुक्त जगह न मिलने पर सात माह पहले वह गांव अंगदपुर निवासी एक परिचित व्यक्ति के यहां अपनी भेड़ें लेकर चला गया था।
महीनों तक वह व्यक्ति भी उसके साथ भेड़ें चराता रहा। आरोप है कि 30 मार्च को परिचित व्यक्ति ने पप्पू को मारकर शव छिपा दिया। उसकी भेड़ें अपने कब्जे में कर लीं। इस बीच उसने कुछ भेड़ें बेच डालीं। मौजूदा समय में करीब 90 भेड़ें ही उसके पास हैं। उनके भाई का मोबाइल फोन भी उसी के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर ने एसएसपी को बताया है कि इस मामले में उसकी बहन गांव डहरपुरकलां निवासी राजेश्वरी व उसने पुलिस को उस व्यक्ति के विरुद्ध भाई पप्पू को मारकर शव गायब करने व प्रार्थी के भाई की भेड़ों को हथियाने के संबंध संबंध में प्रार्थनापत्र दिया था। पुलिस ने स्थानीय राजनीति के कारण उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसएसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed