सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Keshav, carrying a bounty of 50,000, returns to jail following police custody in connection with a murder conspiracy.

Budaun News: 50 हजार का इनामी केशव हत्या की साजिश में पुलिस हिरासत के बाद फिर गया जेल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Keshav, carrying a bounty of 50,000, returns to jail following police custody in connection with a murder conspiracy.
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव सिंह को भी साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी बरेली द्वारा पहले ही केशव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका था।
Trending Videos

बताया जा रहा है कि अजय, केशव और उनके तीसरे भाई चंद्रशेखर के खिलाफ 25 मार्च को प्लांट से जुड़े एक कर्मचारी के साथ मारपीट का केस भी दर्ज हुआ था। इसी मामले में केशव और चंद्रशेखर ने बीते बुधवार को न्यायालय में सरेंडर किया था, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में केशव की संलिप्तता को लेकर उसे हिरासत में लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया। न्यायालय ने पुलिस के तर्कों को स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस हिरासत में देने का आदेश जारी किया। इसके बाद पुलिस ने केशव से पूछताछ की और पुनः उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे वापस जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब केशव सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। आगे की पूछताछ के लिए उसे दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा। सीओ सिटी एवं जांच अधिकारी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि हत्या की साजिश में नामजद केशव को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
वहीं, केशव सिंह की ओर से अधिवक्ता सोमेंद्र सोलंकी ने भी सीजेएम कोर्ट में आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें मांग की गई है कि पुलिस द्वारा की जाने वाली पूछताछ अधिवक्ता की उपस्थिति में की जाए। साथ ही रिमांड के दौरान भी पक्ष रखने का अवसर दिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed