{"_id":"6a416845b29bbc9ff90882bc","slug":"accused-of-raping-girl-turns-out-to-be-a-relative-arrested-in-an-encounter-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167220-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रिश्तेदार निकला बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रिश्तेदार निकला बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोपी रिश्तेदार निकला। बच्ची की निशानदेही के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की तो आरोपी अबरार (60) ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गांव के बाहर सड़क पर रविवार तड़के चार बजे हुई मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी की फायरिंग में ककराला चौकी इंचार्ज गौरव सिंह भी घायल हो गए, उनके बाएं हाथ में गोली लगी है। आरोपी को जिला अस्पताल में पुलिस सुरक्षा में भर्ती कराया गया। वहीं चौकी इंचार्ज को दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई।
एसएसपी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब चार बजे पुलिस टीम आरोपी अबरार (60) पुत्र लतीम की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गांव में पहुंची थी। गांव के बाहर पुलिस को देख अबरार ने तमंचे से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने चार गोलियां चलाईं, एक गोली ककराला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव सिंह के बाएं हाथ में लगी। घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल आरोपी का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा, 4 खोखा और एक कारतूस व 110 रुपये व घटना में प्रयुक्त अंगोछा बरामद हुआ है। इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा भी सुबह जिला अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पकौड़ी का लालच देकर बच्ची को ले गया था अपने साथ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बच्ची का करीबी रिश्तेदार है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची को पकौड़ी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बच्ची के घर के पास मेले में झूले लगे थे। बच्ची झूलों को देख रही थी। तभी उसने मिर्च वाली पकौड़ी खरीदकर बच्ची को खाने के लिए दी। इसके बाद वह बच्ची को करीब डेढ़ किमी दूर मक्का के जुते हुए खेत में ले गया। दुष्कर्म करने के बाद उसे खेत में छोड़कर भाग निकला।
वहीं, एसएसपी ने घटना का अनावरण करने के लिए एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज राहुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया था। थाना अलापुर, एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य कर आरोपी को दबोचा।
काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने मिर्च की पकौड़ी फिर आरोपी का हुलिया बताया
मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। महिला निरीक्षक सहित अन्य महिला सिपाहियों ने काउंसलिंग की। पुलिस की काउंसलिंग में बच्ची की स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद बच्ची ने पुलिस को आरोपी की पहचान करने के साथ घटनास्थल से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत दिए। बच्ची की निशानदेही और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
25 जून की रात आठ बजे लापता हुई थी बच्ची
एसएसपी के अनुसार, 25 जून की रात आठ बजे थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय बच्ची अपने घर के पास झूला देखने के दौरान लापता हो गई थी। तलाश करने पर न मिलने पर परिजनों ने थाना में सूचना दी। थाना अलापुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। नौ घंटे के बाद 26 जून की सुबह बच्ची गांव से ही करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर खेत से बरामद हो गई। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे। चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ काउंसलिंग कराई गई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी की गई थी।