सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ajay elected president in Dataganj Bar Association elections

Budaun News: दातागंज बार एसो. चुनाव में अजय अध्यक्ष निर्वाचित

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ajay elected president in Dataganj Bar Association elections
नवनिर्वाचित बार के पदा​​धिकारी।संवाद
विज्ञापन
दातागंज। तहसील में मंगलवार को बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें कुल 99 मतों का अधिवक्ताओं ने प्रयोग किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए तीन लोग चुनाव मैदान में थे। इसमें अध्यक्ष पद पर 39 मत अजय कुमार उर्फ टीटू गुप्ता को प्राप्त हुए और वह अध्यक्ष चुने गए। दूसरे नंबर पर केपी सिंह रहे, जिन्हें 34 मत प्राप्त हुए, तीसरे नंबर पर जाने आलम रहे जिन्हें 21 मत प्राप्त हुए।
Trending Videos


इसके अलावा संतोष सिंह निर्विरोध सचिव चुने गए। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए दो लोग चुनाव मैदान में थे। सली रज्जाक को 58 मत प्राप्त हुए और वह विजयी हुए। बलवीर सिंह को 21 मत प्राप्त हुए और वह दूसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष पद के छह और अध्यक्ष पद के लिए पड़े पांच मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए अजय कुमार टीटू गुप्ता ने कहा कि वह तहसील बार एसोसिएशन के लिए हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं और निर्वाचन कराने वाली एल्डर कमेटी का आभार जताया। इस दौरान एल्डर कमेटी के एडवोकेट धर्मेंद्र पाल, मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद जाहिद, आशा दीक्षित, विनोद कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed