सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Board High school exams begin at 98 centres in Budaun

यूपी बोर्ड: बदायूं के 98 केंद्रों पर हाईस्कूल की परीक्षा शुरू, सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को मिला प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 09:26 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 98 केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली में हाईस्कूल के हिंदी विषय की परीक्षा शुरू हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई जाएगी। 

UP Board High school exams begin at 98 centres in Budaun
सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को दिया गया प्रवेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं बुधवार से बदायूं जिले में शुरू हो गईं। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षार्थी तय समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सभी केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और नकल सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। 

Trending Videos


प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 67,945 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें हाईस्कूल के 37,339 और इंटरमीडिएट के 30,576 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन किया गया है, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है। कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट की धीमी गति के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था से निगरानी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अति संवेदनशील, 30 संवेदनशील केंद्र
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जांच के बाद 10 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 30 को संवेदनशील घोषित किया गया है। अति संवेदनशील केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।

4,486 शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा ड्यूटी में
परीक्षा संचालन के लिए जिले में 4,486 शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्यूटी पर लगाया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से 1,787 और बेसिक शिक्षा परिषद से 2,699 शिक्षक-शिक्षिकाएं परीक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं। सभी को बोर्ड के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

छह सचल दल सक्रिय
औचक निरीक्षण के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है। ये दल परीक्षा केंद्रों पर लगातार भ्रमण कर रहे हैं और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दे रहे हैं। कुल मिलाकर, आज हाईस्कूल की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और नकलविहीन व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed