सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused arrested in budaun

Budaun News: प्रधान के भाई को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार, 25-25 हजार रुपये का घोषित था इनाम

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के कुंवरपुर क्षेत्र में कव्वाली के दौरान बवाल करने और प्रधान के भाई को गोली मारने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

Two accused arrested in budaun
गोली मारने के आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कुंवरपुर थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। दोनों पर उर्स के दौरान बवाल करने और प्रधान के भाई को गोली मारने का आरोप है। इस मामले में सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

Trending Videos

थाना कुवंरगांव क्षेत्र के गांव खासपुर में पांच दिसंबर 2025 रात उर्स में कव्वाली के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे, जिससे बवाल हो गया था। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कुर्सियां चलीं और फायरिंग से अफरातफरी मच गई थी। गोली लगने से प्रधान का भाई घायल हुआ था। पुलिस ने मौके से ही 14 लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कव्वाली में मौजूद थे दोनों पक्ष के लोग 
गांव खासपुर में दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी। इनके बीच पहले भी फायरिंग व मारपीट हो चुकी थी। उर्स में हो रही कव्वाली में प्रधान पक्ष व आरोपी पक्ष के लोग मौजूद थे। आरोपी पक्ष के लोग कव्वाली में रुपये लुटाने लगे। प्रधान पक्ष के लोगों पर तंज कसते हुए रुपये उनकी तरफ फेंके। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई और कुर्सियां चलने लगीं। 

फायरिंग भी हुई। इससे भगदड़ मच गई और कई लोग गिरकर घायल हुए। एक गोली प्रधान सगीर अहमद के भाई शाहिद आलम को लगी। आरोपी मुस्लिम व राहगीर घटना के बाद से ही भागे हुए थे। एसएसपी ने उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। बुधवार को थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
प्रधान सगीर अहमद की तहरीर पर पुलिस ने खुर्शीद, शारिफ, नन्हे, रहागीर, मुस्लिम, विकार, स्वाले के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट समेत आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

इन आरोपियों को भेजा गया था जेल
पुलिस ने गांव खसपुर के रहने वाले अरमान, शारिक, शवाब, आफताब, मोहम्मद शावेज, शारिक, महताब, मुशीर व गांव लाही फरीदपुर के रहने वाले तारिक, विकार, बनेई निवासी आकिब, दिगुरैया निवासी आमीर, हुसैनपुर निवासी हसनैन, आरिफपुर नवादा निवासी अमजद हसन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से इन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed