{"_id":"6995a377e228bd377300eaad","slug":"two-people-injured-as-tractor-trolley-overturns-on-ganga-expressway-service-road-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक समेत दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 05:03 PM IST
Link Copied
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रेहड़िया गांव के पास बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो लोगों को मामूली चोट आई है। बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। जिसके बाद दोनों घर चले गए। अमरोहा के थाना हसनपुर के गांव व्यावली के रहने वाले वेदपाल व उसका साथी सोनू हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्राली चलाते हैं। दोनों घर लौट रहे थे।
दोनों सर्विस रोड से ही जा रहे थे। वजीरंगज क्षेत्र के नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक वेदपाल व सोनू को हल्की चोट आई। अगर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अधिक लोग सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव वालों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करने के बाद दोनों का प्रथम उपचार कराया गया और फिर दोनों अपने घर के लिए रवाना हो गए। चालक ने बताया कि अचानक गड्ढा सामने आ गया, जिसे बचाने का प्रयास कि तो ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।