अखिलेश का BJP पर हमला: पूछा- छात्रों पर लाठी किसके आदेश पर चली? PM को बचाने के लिए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात करते हैं, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग लाठी खाकर आए हैं, उन्हें पता है कि किसने लाठी चलाई, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दहगवां में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। सरकार की नीयत साफ होती तो नीट जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती और पेपर लीक की घटनाएं बार-बार सामने नहीं आतीं। अखिलेश ने पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को जमकर घेरा।
किसके कहने पर छात्रों पर चली लाठी?
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार अपने मन की बात करते हैं, लेकिन सरकार यह नहीं बता रही कि छात्रों पर लाठीचार्ज किसके आदेश पर हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग लाठी खाकर आए हैं, उन्हें पता है कि किसने लाठी चलाई, लेकिन सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं के आंदोलन के कारण सरकार को झुकना पड़ा। दहगवां चौराहे के राव फार्म हाउस में अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की।
20 से अधिक पेपर लीक, 26 हजार से ज्यादा प्राथमिक विद्यालय बंद
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में 20 से अधिक पेपर लीक हुए हैं। प्रदेश में 26 हजार से अधिक प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए, जिससे एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हुए हैं। उनका आरोप था कि सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर करना चाहती है। उन्होंने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि ई-20 ईंधन से इतना ही लाभ है तो कंपनी वालों को जमकर प्रचार-प्रसार करना चाहिए, लेकिन यहां कंपनी की जगह सरकार प्रचार-प्रसार में लगी है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति नफरत फैलाने वाली है और जनता इन नीतियों को समझ चुकी है। दावा किया कि आने वाले समय में जनता जवाब देगी। इससे पहले उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह को श्रद्धांजली दी। उन्होंने उनके बेटे सहसवान विधायक ब्रजेश यादव को ढांढस बंधाया।
दिल्ली स्तर की बड़ी एसआईटी जांच करेंगी तो बड़ा खुलासा करेंगी
अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह महा अपराध है। कहा कि यूपी एसआईटी ने जांच की तो चंदा चोरी के खुलासे हुए हैं, लेकिन अब दिल्ली स्तर की बड़ी एसआईटी जांच करेंगी तो बड़ा खुलासा करेंगी। स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की हालत इतनी खराब है कि अब स्वास्थ्य विभाग को ही इलाज की जरूरत पड़ गई है। कानून-व्यवस्था, नशे की तस्करी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.