{"_id":"6a6652816f8b1ccd570e7890","slug":"all-panchayat-buildings-in-the-district-will-be-made-high-tech-badaun-news-c-123-1-ba11032-169413-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले के सभी पंचायत घर होंगे हाईटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले के सभी पंचायत घर होंगे हाईटेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ग्रामीणों को सरकारी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले के सभी पंचायत घरों का रेनोवेशन कर उन्हें हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों से पंचायत घरों की स्थिति की कार्ययोजना पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पंचायत घरों की मौजूदा स्थिति का सर्वे कर मरम्मत, रंग-रोगन और जरूरी संसाधनों की सूची तैयार कर कार्ययोजना के लिए पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। इसके बाद ग्राम पंचायत निधि से इनका रेनोवेशन कार्य किया जाएगा।
कार्ययोजना फाइनल होते ही रेनोवेशन का काम शुरू करा दिया जाएगा। रेनोवेशन के बाद पंचायत घरों में कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर, बैठने की समुचित व्यवस्था और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा।
प्रशासन का मकसद पंचायत घरों को सिर्फ बैठक स्थल न रखकर उसे ई-गवर्नेंस सेंटर के रूप में विकसित करना है। ताकि ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी व आवेदन के लिए ब्लॉक या तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
हाईटेक पंचायत घर बनने से सचिव, ग्राम प्रधान और अन्य विभागीय कर्मचारी गांव में ही बैठकर ऑनलाइन काम कर सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। डिजिटल सेवाएं मिलने से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।
कार्ययोजना पोर्टल पर सभी पंचायतों की ओर से काम अपडेट किया जा रहा है। इसके बाद ग्राम निधि से पंचायत घरों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं के साथ पंचायत घरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। - मनोज कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी