फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The old fare will continue to be charged even on the routes diverted due to the Kanwar Yatra.

Budaun News: कांवड़ यात्रा के कारण बदले रूट पर भी पुराना किराया ही लिया जाएगा

Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The old fare will continue to be charged even on the routes diverted due to the Kanwar Yatra.
बदायूं। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रोडवेज बसों और अन्य भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। मार्ग परिवर्तन के कारण बसों को लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा, बावजूद इसके परिवहन निगम ने किराया न बढ़ाने का निर्णय लिया है। निगम ने स्पष्ट किया है कि बदले रूट पर भी पुराना किराया ही वसूला जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम यात्री सफर करते हैं। यदि इस दौरान किराया बढ़ाया गया तो लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता। किराया बढ़ने के साथ बसों के लोड फैक्टर पर भी असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने किराया यथावत रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि डायवर्जन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही बसों में अतिरिक्त फेरों की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed