सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An Eeco car caught fire on the Bareilly-Badaun highway

UP: बरेली-बदायूं हाईवे पर ईको कार में अचानक लगी आग, चालक समेत 11 लोग बाल-बाल बचे; हरियाणा से लौट रहे थे श्रमिक

संवाद न्यूज एजेंसी, बिनावर, (बदायूं) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 17 Apr 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
सार

शुक्रवार को बरेली-बदायूं हाईवे पर चलती ईको कार में आग लग गई। चालक सहित 11 लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। कार और 80 हजार रुपये नकद जल गए। आग के कारणों की जांच जारी है।

An Eeco car caught fire on the Bareilly-Badaun highway
धू-धूकर जलती कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ईको सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चालक सहित कुल 11 लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे सभी की जान बाल-बाल बच गई। हालांकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसमें रखा करीब 80 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी जल गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, बिनावर थाना के ग्राम सिंगाई कान्तान निवासी 10 लोग हरियाणा से मजदूरी कर एक ही ईको कार में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जब कार बरेली-बदायूं हाईवे पर गांव घटपुरी के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन के पिछले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सवार लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोककर सभी को बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बिनावर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि आग की भनक थोड़ी देर से लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed