सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   massive fire broke out in the advocates chambers in front of the Civil Bar in Budaun

Budaun News: कलक्ट्रेट मार्ग पर अधिवक्ताओं के चैंबरों में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के कलक्ट्रेट सड़क स्थित अधिवक्ताओं के चैंबरों में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में चार से पांच चैंबर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग से मुकदमों से जुड़े अहम दस्तावेज, अभिलेख और फर्नीचर जल गए। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

massive fire broke out in the advocates chambers in front of the Civil Bar in Budaun
चैंबर में जला पड़ा सामान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के कलक्ट्रेट रोड स्थित सिविल बार के सामने मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ताओं के चैंबरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पांच चैंबर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos


यह घटना कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र की है। चैंबरों से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कोशिशों के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक पांच चैंबर पूरी तरह जल चुके थे। इस अग्निकांड में चैंबरों में रखे जरूरी अभिलेख, मुकदमों से जुड़े अहम दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: दुल्हन की विदाई के दौरान एक कुत्ते ने फैलाई दहशत, 36 लोगों को काटा, मची भगदड़

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अपने-अपने चैंबरों की स्थिति देखकर वकीलों में गहरा दुख और निराशा देखने को मिली। अधिवक्ताओं का कहना है कि आग में महत्वपूर्ण केस फाइलें और दस्तावेज जल जाने से आने वाले समय में कानूनी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।

स्टेशन रोड पर गिरा पुराना पेड़, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त
शहर के स्टेशन रोड पर बुधवार को एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया, जिससे वहां खड़ी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने से बिजली लाइन भी टूट गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।

गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका कर्मियों ने पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया, जबकि बिजली विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed