सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Street dog bites 36 people at bride farewell party in Budaun

Budaun News: दुल्हन की विदाई के दौरान एक कुत्ते ने फैलाई दहशत, 36 लोगों को काटा, मची भगदड़

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:59 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के बिसौला में सोमवार को एक बरातघर में दुल्हन की विदाई के दौरान एक कुत्ते ने दहशत फैला दी। कुत्ते ने एक के बाद एक 36 लोगों को काट लिया। इससे बरातघर में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर खुद को बचाया। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोग अस्पताल पहुंचे और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। 

Street dog bites 36 people at bride farewell party in Budaun
कुत्ते के हमले से घायल लोग पहुंचे अस्पताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के बिसौली में बिल्सी रोड स्थित मलइया वाले बाबा मंदिर के पास सोमवार सुबह शादी के बाद विदाई समारोह के दौरान एक लावारिस कुत्ते ने 36 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों की भीड़ लग गई। सभी घायलों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के बाद घर भेज दिया गया।

Trending Videos


लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे कुत्ता अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में घुस गया। जहां एक शादी समारोह के बाद दुल्हन की विदाई की रस्म चल रही थी। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग गिरकर भी घायल हो गए। लोगों ने बताया कि बेकाबू कुत्ता जहां-तहां भागता रहा और दुकानों के बाहर खड़े लोगों, राहगीरों और ग्राहकों को भी काट लिया। बाद में कुत्ता गांव की ओर चला गया। वहां उसने दुधारू पशुओं को भी काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता काटने से ये लोग हुए घायल
लावारिस कुत्ते के हमले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। कुछ प्रमुख घायलों में मनीषा (9), पूजा (12), विजय प्रताप (15), सुगन पाल (14), कंचन (16), कुलदीप (19), पिंकी (26), अनीता (20), फरमान (12), रमेश (50), शिवानी (20), बहादुर (40), मदन लाल (66), रक्षपाल (42), भावना (20), भगवान लाल (50), मोहित सिंह (22), सुनीता (35) और चंदवती (40) शामिल हैं। 

बलवीर, उमा देवी, आलिया, विजय पाठक, चंदन सुगरपाल, प्रदीप, पिंकी, चंदन, रमेश, विजय, शालिनी, मनीष, असद, कार्तिक और रोहन भी घायल हुए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज कराया। उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया। 

Street dog bites 36 people at bride farewell party in Budaun
कुत्ते के हमले से घायल हुए कई लोग - फोटो : संवाद

नाराज लोगों ने की कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद नगर में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका और प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लावारिस कुत्ते को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की भी अपील की है। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए लोगों में चिंता बढ़ गई है। कुत्ते द्वारा अन्य लावारिस कुत्तों को काटने की खबर ने इस चिंता को और गहरा दिया है।

लावारिस कुत्ते ने फैलाई दहशत, ईओ बने रहे अनजान 
बिसौली नगर पालिका परिषद बिसौली में बेअंदाजी का आलम सर चढ़कर बोल रहा है। सोमवार को पूरे कस्बे में एक लावारिस कुत्ते ने दहशत फैला दी, लेकिन यहां के ईओ रवि यादव को इस बारे में पता तक नहीं लगा। लापरवाही का आलम यह है कि नगर पालिका के किसी कर्मी ने कुत्ता पकड़ने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किया, जबकि हर माह कुत्ते पकड़ने के नाम पर नगर निकायों में लाखों रुपये का बजट हजम किया जा रहा है। 

लोगों का कहना है कि यहां तैनात ईओ का जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। वह न तो कार्यालय में मिलते हैं, न ही क्षेत्र में समस्याओं पर गंभीर हैं। इसी का नतीजा है कि लावारिस कुत्ते के इस मामले के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन भी निकायों की लापरवाही को नजर अंदाज कर रहा है, जिससे समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है। बिसौली नगर पालिका ईओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

अजनावर गांव में भी पांच लोगों को काटा
यह लावारिस कुत्ता बिसौली कस्बे में दहशत फैलाने के बाद अजनावर गांव पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां पर भी पांच लोगों को काटा। इसके बाद फिर से यह बिसौली की तरफ वापस लौट गया है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed