सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Applied for admission in nursing, given admission in 3D printing course

Budaun News: नर्सिंग में प्रवेश के लिए किया आवेदन, थ्रीडी प्रिंटिंग कोर्स में दिया प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 14 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Applied for admission in nursing, given admission in 3D printing course
विज्ञापन
बदायूं। कौशल विकास योजना में संचालित कोर्स को लेकर छात्र-छात्राओं ने डीसी कौशल विकास मिशन को पत्र लिखकर तमाम आशंकाएं जताई हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उन्होंने नर्सिंग कोर्स के लिए आवेदन किया था, लेकिन सेंटर पर भ्रमित कर उन्हें थ्रीडी प्रिटिंग कोर्स में प्रवेश दे दिया गया। इसमें भी उनके आधार कार्ड को लिंक किया गया है और फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। कोई दुरुपयोग न हो इसलिए उनके फिंगर प्रिंट डिलिट कराए जाएं।
Trending Videos

बड़ी संख्या में हस्ताक्षर युक्त शिकायत में आवेदकों ने कहा है कि प्रीत विहार स्थित सेंटर जोकि डीपाल स्कूल के पीछे है। उसमें उन्होंने कौशल विकास के तहत नर्सिंग का कोर्स करने को आवेदन किया था। उनका एडमिशन थ्रीडी प्रिटिंग में करा दिया गया। शिकायत करने वालों में सचिन कुमार, मिथलेश, क्रांति, रोहित कुमार, सूर्य प्रताप, अजय प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, गुंजन सागर, नेहा सिंह, रवि गौतम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed