{"_id":"6a56a3ab56cb1ef7580f5767","slug":"attempt-to-disturb-the-atmosphere-in-saidpur-traders-kept-shops-closed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168421-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सैदपुर में माहौल खराब करने की कोशिश, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सैदपुर में माहौल खराब करने की कोशिश, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
विज्ञापन
वजीरगंज के सैदपुर में मंगलवार को बंद दुकाने। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। कस्बा क्षेत्र में कक्षा दो की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दूसरे समुदाय के आरोपी निजाकत अली को जेल भेजे जाने के बाद माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दोनों समुदायों के लोगों के बीच मनमुटाव सामने आया है। मंगलवार सुबह 10-12 व्यापारियों ने यह कहते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं कि दूसरे समुदाय के लोग दुकानों से सामान नहीं खरीद रहे हैं और जिसने खरीद लिया तो उससे सामान वापस कराया जा रहा है। दुकानें बंद होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में भी खलबली मच गई। सीओ ने मौके पर पहुंच व्यापारियों से बात कर उन्हें मनाया। इस मनमुटाव के चलते दिनभर दुकानें बंद रहीं।
सैदपुर कस्बे में कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म कांड के बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें यह मेसेज भेजा गया कि दुकानों से सामान नहीं खरीदें। दुकानें बंद होने की सूचना पर वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे और कस्बा के भाजपा कार्यालय पर व्यापारियों के साथ वार्ता कर दुकानें बंद करने का कारण पूछा। दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि छह जुलाई को छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस मामले में आरोपी निजाकत अली को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था।
इस प्रकरण के तीन दिन बाद से दूसरे समुदाय के लोग सामान खरीद कर वापस कर रहे हैं। इस वजह से कस्बे के मुख्य मार्ग की अधिकांश मिठाई, फल और चाट पकौड़ी की दुकानें बंद रखी गई और ठेले नहीं लगाए गए। इंस्पेक्टर ने समस्या के संबंध में लिखित शिकायत करने और दुकानें खोलने की अपील की। इंस्पेक्टर ने कस्बे में माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने भी दुकानदारों से मुलाकात की। सीओ ने व्यापारियों से दुकानें खोलने की बात कही। दुकानदारों ने बुधवार से दुकानें खोलने का आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन लगातार घटना पर नजर बनाए हुए है। सीओ ने बताया कि कुछ गलतफहमी हो गई है, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं।दोनों समुदायों के लोगों से बात की गई है।
दुकानें खाली कराने का अल्टीमेटम देने की भी चर्चा
- चर्चा यहां तक हो रही है कि कई दुकानें दूसरे समुदाय के लोगों की मार्केट में हैं, ऐसे में कुछ दुकानें खाली कराने का भी अल्टीमेटम दिया गया है। इससे दुकानदार और परेशान हैं।
-- -
कुछ दुकानों के बंद रहने की जानकारी मिली थी, जबकि अधिकांश बाजार सामान्य रूप से खुला रहा। पुलिस की पूरे घटनाक्रम पर नजर है। किसी भी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। अफवाह फैलाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण
-- -- --
सीओ ने पुलिस फोर्स के साथ किया रूटमार्च
व्यापारियों के दुकानें बंद रखे जाने के बाद सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने थाना वजीरगंज इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार और स्टाफ के साथ मंगलवार की शाम कस्बे में रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि कस्बे में सबकुछ ठीक है। संवाद

वजीरगंज के सैदपुर में मंगलवार को बंद दुकाने। संवाद- फोटो : Samvad