{"_id":"6a56a34b9bfc9243f5016c70","slug":"power-remained-out-for-three-and-a-half-hours-in-several-areas-of-the-city-badaun-news-c-123-1-bdn1037-168447-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर के कई इलाकों में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर के कई इलाकों में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की समस्या बढ़ गई है। सोमवार रात आदर्श नगर, न्यू आदर्श नगर, पाल नगर, प्रेमनगर नेकपुर सहित कई मोहल्लों में रात 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। साढ़े तीन घंटे तक बिजली न आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पूरे शहर में लगातार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। थोड़ी-थोड़ी देर में बिजली आती-जाती है। रविवार और सोमवार रात बिजली बाधित होने पर गुस्साए लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा किया था।
लोगों का आरोप है कि शिकायत के लिए जब अधिकारियों और कर्मचारियों के नंबर पर कॉल की जाती है तो फोन स्विच ऑफ सुनने को मिलता है या कॉल रिसीव नहीं होती है। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ जाता है। परेशान होकर वह उपकेंद्र पर अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। लोगों ने मांग की है कि गर्मी के सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें और शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों के नंबर चालू रखे जाएं। संवाद