सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Automobile market picks up ahead of wedding season, vehicle bookings pick up

Budaun News: सहालग से पहले तेज हुआ ऑटोमोबाइल बाजार, वाहनों की बुकिंग हुई तेज

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Automobile market picks up ahead of wedding season, vehicle bookings pick up
शोरूम पर बाइक देखते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। 15 अप्रैल से शादियां शुरू हो रही हैं। इन दिनों ऑटोमोबाइल बाजार चमक उठा है। कार और बाइक के शोरूम पर लोग खरीदारी और एडवांस बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। शोरूम संचालक ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार भी दे रहे हैं।
Trending Videos

शादियों में वाहनों की खरीदारी और बुकिंग तेज हो जाती है। इसी को देखते हुए वाहनों के शोरूमों पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर शुरू कर दिए हैं। लोग शोरूम पर पहुंचकर अपनी पसंद के वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक शोरूम के मालिक अभिषेक बंसल ने बताया कि शादी को लेकर प्रतिदिन आठ से दस गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। वहीं कुछ ग्राहक गाड़ियों को खरीदकर भी लेकर जा रहे हैं।
बाइक शोरूम के मैनेजर राजीव शर्मा ने बताया कि शादियों को लेकर लोग खरीदारी के साथ ही एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। इस समय बाइक खरीदने वालों के लिए उपहार भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 125 सीसी की बाइक खरीदने पर 10 लीटर पेट्रोल के साथ ही बाथरूम सेट दिया जा रहा है।
बाइक खरीदने पहुंचे रक्षपाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी में बाइक देनी है। इसलिए लड़के की पसंद की बाइक खरीदने के लिए यहां पर बुकिंग करने आया था। सिविल लाइन के सोमेश सिंह बाइक खरीदने पहुंचे, उन्होंने बताया कि उनके कलर की बाइक शोरूम पर अभी नहीं है, इसके कारण उसकी बुकिंग करवा दी है। चार दिन बाद बाइक को लेकर जाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed