{"_id":"69f797baaa72e870db03c993","slug":"badaun-painter-friend-killed-by-attacking-with-iron-chain-and-lock-over-a-dispute-of-rs-200-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बदायूं में 200 रुपये के विवाद को लेकर लोहे की चेन और ताले से हमला कर दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार; एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदायूं में 200 रुपये के विवाद को लेकर लोहे की चेन और ताले से हमला कर दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार; एक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
सार
आपसी दोस्ती और भरोसे के रिश्ते को तार-तार करते हुए युवकों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। लोहे की चेन और ताले से हमला करके उसे मार डाल।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं शहर के घनी आबादी वाले कबूलपुरा क्षेत्र की आजाद वाली गली में रविवार देर रात करीब दस बजे को महज 200 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आपसी दोस्ती और भरोसे के रिश्ते को तार-तार करते हुए युवकों ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। लोहे की चेन और ताले से हमला करके उसे मार डाल। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वारदात के बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
मृतक की पहचान सदर कोतवाली के लड्डन की टाल मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहिद पुत्र अरशद (28) के रूप हुई। यह पेशे से पेंटर था और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शाहिद और आरोपी युवक दो सगे भाई नईम, वासिफ और फजल निवासी रमजानपुर थाना कादरचौक व हाल निवासी मोहल्ला चौधरी सराय आपस में परिचित ही नहीं बल्कि साथ काम करने वाले दोस्त भी थे। सभी लोग बरेली में कपड़ों का काम करते थे और अक्सर साथ उठते-बैठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी के पैसों को लेकर बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार शाहिद ने कुछ समय पहले अपने साथियों से 500 रुपये उधार लिए थे, जिनमें से वह 300 रुपये लौटा चुका था। बकाया 200 रुपये की मांग को लेकर रविवार को नईम, वासिफ और फजल कबूलपुरा के पास पहुंचे। शुरुआत में सामान्य बातचीत हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया और कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई।
चेन में बंधे ताले से किया जानलेवा हमला, सीने में अंदर तक धंसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान मौके पर पड़ी लोहे की चेन में बंधा भारी ताला उठाकर आरोपियों ने शाहिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक जोरदार वार उसके सीने और गले के पास लगा, जो इतनी ताकत से किया गया कि ताला शरीर में अंदर तक धंस गया। गंभीर चोट लगते ही शाहिद लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल शाहिद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में दबिश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नईम और वासिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जबकि तीसरा आरोपी फजल फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को जायेगी।
