सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flood protection works worth 16 crore to be undertaken along the banks of the Ganges.

Budaun News: गंगा किनारे 16 करोड़ से होंगे बाढ़ सुरक्षा के काम

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Flood protection works worth 16 crore to be undertaken along the banks of the Ganges.
गंगा किनारे बाढ़ से बचाव होने वाले सुरक्षात्मक कार्यो के बारे में जानकारी लेते विधायक हरीश शाक् - फोटो : आंधी चलने से 80 फीडरों पर डेढ़ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
बिल्सी। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने जामनी में गंगा किनारे 16 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का विधिवत पूजन कर रविवार को शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य गंगा तटवर्ती इलाकों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत प्रदान करना है।
Trending Videos

विधायक हरीश शाक्य ने कहा, इस परियोजना का उद्देश्य गंगा तटवर्ती इलाकों को हर वर्ष आने वाली बाढ़ की समस्या से स्थायी राहत प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत तटबंधों की मजबूती, नदी के जल प्रवाह का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में बाढ़ के खतरे में उल्लेखनीय कमी आएगी। क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ की समस्या से जूझ रहा था, जिससे फसलों और संपत्ति को भारी नुकसान होता था। इस परियोजना से जन-धन की हानि में कमी आने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सुरक्षा के लिए ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र, तहसीलदार राकेश सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। यह पहल स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और आजीविका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed