{"_id":"69f7ae5f03c8a5b09c08f2d0","slug":"car-overturns-after-colliding-with-bull-on-ganga-expressway-three-women-injured-badaun-news-c-4-1-bly1014-877061-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराकर पलटी कार, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराकर पलटी कार, तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। जिले के दातागंज क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सांड़ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया और एक कार से टकरा गया। हादसे में कार पलटने से तीन महिलाएं घायल हो गईं। घटना ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था, फेंसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रयागराज निवासी सभी घायल दातागंज सीएचसी पर इलाज करवाकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।
दातागंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर डहरपुर गांव के पास टोल प्लाजा-207 के निकट प्रयागराज निवासी दीपक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मेरठ से घर लौट रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रही थी कि तभी अचानक एक सांड़ सामने आ गया। ड्राइवर को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कार सीधे सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में कार सवार रेशू श्रीवास्तव (45), आराधना श्रीवास्तव (20), आराध्या श्रीवास्तव (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को दातागंज सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, लेकिन हादसे के बाद परिवारों और राहगीरों में दहशत का माहौल है।
Trending Videos