{"_id":"69f7ae3caa626cc9ef0ebbd6","slug":"painter-friend-murdered-over-a-dispute-of-two-hundred-rupees-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163059-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो सौ रुपये के विवाद में कर दी पेंटर दोस्त की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो सौ रुपये के विवाद में कर दी पेंटर दोस्त की हत्या
विज्ञापन
मृतक, शाहिद फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। शहर की घनी आबादी वाले कबूलपुरा क्षेत्र की आजाद गली में रविवार देर रात करीब दस बजे महज 200 रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। युवकों ने लोहे की चेन और ताले से हमला कर अपने दोस्त को मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वारदात के बाद एसपी सिटी, सीओ सिटी ने मौके का निरीक्षण किया।
मृतक की पहचान सदर कोतवाली के लड्डन की टाल मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहिद पुत्र अरशद (28) के रूप हुई। वह पेशे से पेंटर था। मेहनत कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि शाहिद और आरोपी तीनों युवक नईम और वासिफ (दोनों सगे भाई) व फजल निवासी रमजानपुर थाना कादरचौक व हाल निवासी मोहल्ला चौधरी, आपस में दोस्त थे। सभी बरेली में कपड़ों का काम किया करते थे। अक्सर साथ उठते-बैठते थे।
पुलिस के अनुसार, शाहिद ने कुछ समय पहले अपने साथियों से 500 रुपये उधार लिए थे। वह 300 रुपये लौटा चुका था। बकाया 200 रुपये लेने के लिए रविवार को नईम, वासिफ और फजल कबूलपुरा मोहल्ले में शाहिद के पास पहुंचे। शुरुआत सामान्य रही, लेकिन देखते ही देखते माहौल गरमा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान मौके पर पड़ी लोहे की चेन में बंधा भारी ताला उठाकर तीनों आरोपियों ने शाहिद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक जोरदार वार उसके सीने और गले के पास लगा, जो इतनी ताकत से किया गया कि ताला शरीर में अंदर तक धंस गया। गंभीर चोट लगते ही शाहिद लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। परिजन और स्थानीय लोग घायल शाहिद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने आरोपी नईम और वासिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीसरा आरोपी फजल फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos