सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prerna Canteen Closed; New Mothers Ordering Food from Home

Budaun News: प्रेरणा कैंटीन बंद, प्रसूताएं घर से मंगा रहीं खाना

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prerna Canteen Closed; New Mothers Ordering Food from Home
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार अव्यवस्थाएं सामने आ रहीं हैं। यहां संचालित प्रेरणा कैंटीन बंद होने के कारण प्रसूताओं को भोजन नहीं मिल पा रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को मजबूरी में घर से खाना मंगवाना पड़ रहा है या फिर बाजार से खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
Trending Videos

अस्पताल में भर्ती महिलाओं का कहना है कि प्रसव के बाद उन्हें समय पर पोषणयुक्त भोजन मिलना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कैंटीन बंद होने से यह सुविधा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। खासकर दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उनके परिजन हर समय भोजन की व्यवस्था नहीं कर पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लभारी की प्रसूता शोभा ने बताया कि अस्पताल में भोजन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें अपने घर से खाना मंगवाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त खर्च और असुविधा हो रही है। वहीं, रमजानपुर की प्रसूता रेशमा ने बताया कि उनका घर दूर है, ऐसे में उन्हें बाजार से खाना खरीदना पड़ रहा है, जो हर बार संभव नहीं हो पाता। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और तीमारदारों ने भी इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। स्वास्थ्य केंद्र में कैंटीन बंद होने से न केवल प्रसूताओं बल्कि अन्य मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए और कैंटीन को पुनः संचालित कराया जाना चाहिए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा का कहना है कि इसको दिखवाते हैं कि किस वजह से यह कैंटीन बंद हुई हैं। उसके बाद में सक्रिय कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed