{"_id":"69d2abb0db26ab73170caf93","slug":"bareilly-police-reached-hariharpur-in-search-of-a-youth-missing-for-three-years-badaun-news-c-123-1-bdn1024-160964-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तीन साल से लापता युवक की तलाश में हरिहरपुर पहुंची बरेली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तीन साल से लापता युवक की तलाश में हरिहरपुर पहुंची बरेली पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। हाईकोर्ट के आदेश पर बरेली जिले की शाही थाना पुलिस रविवार को क्षेत्र के गांव हरिहरपुर पहुंची और तीन साल से लापता युवक के मामले में जांच-पड़ताल की। पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।
गांव हरिहरपुर निवासी रूम सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उसके भाई सुम्मेरी (30) को गांव के ही एक व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर गायब कर दिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। याचिका में यह भी बताया गया कि आरोपी वर्तमान में हरिहरपुर में अपनी ससुराल में रह रहा है, जबकि उसका मूल निवास बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर का है। पीड़ित पक्ष ने कुंवरगांव समेत अन्य थानों में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। हाईकोर्ट के निर्देश पर शाही थाना पुलिस गांव पहुंची। टीम में दरोगा ओमपाल सिंह पंवार व प्रदीप कुमार शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर आवश्यक जानकारी जुटाई और आगे की कार्रवाई के लिए लौट गई। संवाद
Trending Videos