सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Body of 60-year-old man found in roadside drain in Budaun

Budaun News: सड़क किनारे नाले में मिला 60 साल के व्यक्ति का शव, नशे में गिरने की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के उझानी में पंखा रोड स्थित एक पैलेस के समीप बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव नाले में मिला। मृतक की पहचान गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) के रूप में हुई।

Body of 60-year-old man found in roadside drain in Budaun
शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बुधवार सुबह नाले में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार उझानी के पंखा रोड स्थित एक पैलेस के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने नाले में बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा देखा। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करने के बाद मृतक की पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उझानी स्थित मकान में रहते थे बुजुर्ग 
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तैय्यदपुर बेनीनगला निवासी सेवाराम (60) पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे ह्रदेश ने बताया कि उझानी में भी उनका एक मकान है और सेवाराम अक्सर वहीं रुक जाया करते थे। इसी कारण रात में उनके बारे में किसी को जानकारी नहीं हो सकी।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि संभवतः शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed