{"_id":"6a3d70f02d2ec4e5f3055cb2","slug":"body-of-former-sp-district-panchayat-member-found-hanging-from-a-tree-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167016-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पेड़ से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सर्वेश फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत। गांव टिकरा बछेली निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश का शव गांव सरेली के निकट एक पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मौत के पीछे मंदिर पर भाइयों से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी की बात सामने आ रही है।
गांव बछेली निवासी सर्वेश कुमार (30) पुत्र रामेश्वर के चचेरे भाई की 21 जून को शादी हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था। घर पर रिश्तेदारों को आना-जाना लगा हुआ था। इधर, बुधवार देर रात सर्वेश घर से चले गए। घर वापस नहीं आने पर तलाश शुरू की गई। देर रात तक खोजबीन करने पर शव गांव सरेली के पास एक पेड़ से लटका मिला।
परिजन आनन-फानन में सर्वेश को उसहैत के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पिता रामेश्वर दयाल ने बताया कि बुधवार की शाम कालसेन बाबा मंदिर पर बेटे और उसके भाइयों के बीच किसी मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। तीन दिन पहले चचेरे भाई की शादी में सभी भाई साथ थे।
विज्ञापन
सर्वेश 2015 से 2020 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। सर्वेश के पिता रामेश्वर दयाल और दादी देवी भी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। सर्वेश की शादी फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र से हुई थी। सर्वेश की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के संबंध में परिवार वालों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी है।