सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devi Nagla's team emerged victorious in Kabaddi and Cricket.

Budaun News: कबड्डी-क्रिकेट में देवी नगला की टीम रही अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 25 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Devi Nagla's team emerged victorious in Kabaddi and Cricket.
कादरचौक। देवी नगला में बृहस्पतिवार को उड़ान खेल महोत्सव-2026 का भव्य समापन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को साइकिल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

आयोजन संयोजक विवेक कुमार यादव ने सांसद का श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया। यह महोत्सव उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। महोत्सव में 100, 200, 400, 800, 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, क्रिकेट व कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं कराई। कबड्डी जूनियर वर्ग में देवी नगला ने बिसौली को हराया। सीनियर वर्ग में देवी नगला ने कासगंज को मात दी। टीम का नेतृत्व कप्तान अर्जुन यादव ने किया।
विज्ञापन

क्रिकेट फाइनल में देवी नगला ने नूरपुर को हराकर खिताब जीता। कप्तान कमलेश यादव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सांसद आदित्य यादव ने कहा कि खेल आत्मविश्वास और अनुशासन बढ़ाते हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि सपा सरकार बनने पर देवी नगला में खेल मैदान विकसित कराया जाएगा। संस्थापक सर्वेश सिंह यादव ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण व दिव्यांग प्रतिभाओं को मंच देना था। इस मौके पर शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed