सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two youths drown while bathing in the Ganges.

Budaun News: गंगा में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two youths drown while bathing in the Ganges.
शव मिलने के बाद जाते हुए गोताखोर। संवाद
उझानी। चंदनपुर के पास गंगा नहाने के लिए पहुंचे बाइक सवार चार युवकों में से दो डुबकी लगाते समय गहरे पानी में चले गए। यह देख उनके दोनों साथियों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े आए। इलाके के गोताखोरों ने पहले नन्हे का शव खोज निकाला। इसके बाद पुलिस कर्मियों और अन्य गोताखोरों ने अभियान चलाकर करीब दो घंटे बाद विवेक का शव निकाला।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हुआ। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव बगुलानगला निवासी विवेक (27) पुत्र लीलाधर, नन्हे (24) पुत्र दाताराम अपने गांव के ज्ञान सिंह और शंकर के साथ गंगा नहाने के लिए बाइक से चंदनपुर पहुंचे। चारों युवक दोनों बाइकें किनारे पर खड़ी करके गंगा नहाने के लिए कूद पड़े। डुबकी लगाते समय विवेक और नन्हे गहरे में चले गए। जल का प्रवाह अधिक होने की वजह से दोनों जब बहने लगे तो ज्ञान सिंह और शंकर ने पहले तो उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम हो जाने पर बचाव के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर खेतों पर मौजूद चंदनपुर समेत आसपास के गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। करीब आधा घंटे में ही नन्हे को खोज निकाला गया। तब तक नन्हे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद कछला चौकी से पुलिस कर्मी स्टीमर के साथ कछला के गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद विवेक का शव भी ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


गंगा स्नान को चंदनपुर के पास नहीं है घाट

- कछला के अलावा आसपास इलाके में गंगा स्नान करने के लिए कोई घाट नहीं है। इसके बाद भी कटरी से जुड़े गांवों के कुछ लोग पिपरौल, हुसैनपुर खेड़ा और चंदनपुर के पास गंगा नहाने के लिए पहुंच जाते हैं। ग्रामीणों में हरीओम ने बताया कि गंगा में गहराई अधिक है। गहराई कहां पर है या नहीं, यह भी किसी को पता नहीं चल पाता। चंदनपुर के पास हुए हादसे के पीछे भी यही असल वजह बताई जा रही है।

---



पिछले दिनों चली गई थी किशोर की जान

- चंदनपुर के पास पिछले महीढे भी कई लोग अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे गए थे। उस दिन स्नान पर्व भी था। गंगा नहाते समय चंदनपुर निवासी राहुल तोमर का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक बह गया था। काफी मशक्कत के बाद इलाके के गोताखोरों ने अभिषेक को खोज लिया था, लेकिन तब उसकी भी मौत हो चुकी थी। इसके बाद भी इलाके के लोगों ने बिना घाट गंगा स्नान करने से सबक नहीं लिया।

-------------
ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

नन्हे का शव तुरंत मिलने के बाद विवेक के शव को ढूंढने में गोताखोरों को दो घंटे तक लगे। इस पर ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर प्रशासनिक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच जाती तो विवेक जल्दी मिल सकता था। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस विवेक की तलाश करती रही। गंगा नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे। लोगों का कहना था कि आपदा की स्थिति में भी यदि घंटों तक बचाव दल नहीं पहुंचेगा तो आम लोगों की जान कैसे बचेगी। ग्रामीणों ने लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शव मिलने के बाद जाते हुए गोताखोर। संवाद

शव मिलने के बाद जाते हुए गोताखोर। संवाद

शव मिलने के बाद जाते हुए गोताखोर। संवाद

शव मिलने के बाद जाते हुए गोताखोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed