{"_id":"6a1345e76c0b8a2211072e5a","slug":"body-of-innocent-child-exhumed-from-grave-case-filed-against-swimming-pool-operator-and-manager-badaun-news-c-123-1-bdn1036-164636-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कब्र से निकाला मासूम का शव, स्विमिंग पूल संचालक व मैनेजर पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कब्र से निकाला मासूम का शव, स्विमिंग पूल संचालक व मैनेजर पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 25 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी बच्चे का शव कब्र से खोदवाती पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं/जगत। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इमादपुर-भसराला के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में डूबकर आठ वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पुलिस व जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर रविवार को बच्चे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने स्विमिंग पूल के संचालक व मैनेजर के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। आरोपी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वाटर पार्क को तहसील सदर की टीम ने सील कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर अलापुर एसओ व एक दरोगा की भूमिका भी एसपी सिटी की जांच में संदिग्ध मिली है। अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं वाटर पार्क की भूमि की जांच कराने का आदेश हुआ है। जांच में कमी मिलने पर इसके ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई हो सकती है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी जफर का आठ वर्षीय पुत्र हसनैन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में चला गया था। इसी दौरान वह वहां बने स्विमिंग पूल के गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तलाश करने पर मासूम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
घटना के बाद गमगीन परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमाॅर्टम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि मामले की जानकारी अलापुर थाने तक पहुंचने के बाद एसओ ने इसे गंभीरता से लिया। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया। इस पर डीएम अवनीश राव व एसएसपी के तत्काल कार्रवाई के आदेश पर रविवार को सदर तहसीलदार दीपक कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने कब्र से शव निकलवाने की प्रक्रिया पूरी की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्टर पार्क का मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार
पुलिस ने मृतक के पिता जफर की तहरीर पर भसराला-अलापुर सड़क पर इमादपुर स्थित स्विमिंग पूल-वाटरपार्क के मालिक जियाउद्दीन और मैनेजर नदीम के खिलाफ रिपोर्ट है। आरोप है कि स्विमिंग पूल निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और संबंधित विभागों से अनुमति भी नहीं ली गई थी। सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान नियमों के विरुद्ध बने वाटर पार्क को सील कर दिया गया। वांछित आरोपी नदीम पुत्र रशीद खां, निवासी वार्ड नंबर पांच, नन्हे नंगला, कस्बा अलापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं इसके संचालक की पुलिस तलाश कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसपी सिटी की जांच में दोषी मिले एसओ व हल्का प्रभारी
इस संवेदनशील मामले में अलापुर पुलिस के स्तर से कार्रवाई न करने पर आरोपियाें से मिलीभगत की बात उजागर हुई। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को दी। रविवार को एसपी सिटी ने मौके पर जाकर जांच की। एसपी सिटी की जांच में लापरवाही बरतने पर प्रभारी निरीक्षक अलापुर माधो सिंह बिष्ट और हल्का प्रभारी मनोज कुमार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी भेजी गई है। एसपी सिटी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। अब एसएसपी के स्तर से एसओ व हल्का प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले के सभी वार्टर पार्कों की जांच को सात दिन चलेगा अभियान
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिले में वाटर पार्क और स्विमिंग पूल सहित अन्य जल मनोरंजन स्थलों पर सात दिवसीय सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। चेकिंग के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया जाएगा। इनमें वैध लाइसेंस, आवश्यक अनुमति पत्रों और स्विमिंग के लिए स्थानीय निकाय की अनुमति व अनापत्ति प्रमाणपत्र की जांच शामिल है। प्रशिक्षित लाइफगार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं का भी निरीक्षण होगा। सुरक्षा घेरा, चेतावनी बोर्ड और गहराई संबंधी संकेतक भी जांचे जाएंगे। आपातकालीन निकास मार्ग और सुरक्षा मानकों का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी जफर का आठ वर्षीय पुत्र हसनैन शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के पास निर्माणाधीन वाटर पार्क में चला गया था। इसी दौरान वह वहां बने स्विमिंग पूल के गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तलाश करने पर मासूम को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमाॅर्टम के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। हालांकि मामले की जानकारी अलापुर थाने तक पहुंचने के बाद एसओ ने इसे गंभीरता से लिया। इस मामले को लेकर अमर उजाला ने रविवार को प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया। इस पर डीएम अवनीश राव व एसएसपी के तत्काल कार्रवाई के आदेश पर रविवार को सदर तहसीलदार दीपक कुमार की निगरानी में पुलिस टीम ने कब्र से शव निकलवाने की प्रक्रिया पूरी की। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
Trending Videos