Budaun News: शहर में फुटपाथ निगल गए दुकानदार, सड़क पर उतरने को मजबूर लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीदारी करने आने वाले लोग भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है। स्थिति यह है कि कई जगह सड़कें अपनी वास्तविक चौड़ाई का बड़ा हिस्सा खो चुकी हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दावे तो होते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही हालात पैदा हो जाते हैं। शहर के जोगीपुरा, छह सड़का, मुख्य बाजार और चूना मंडी जैसे क्षेत्रों में अतिक्रमण अब लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन गया है।
सीन-1 :
फोटो-25,26
जोगीपुरा में सड़क पर सजा बाजार, राहगीरों के लिए बची संकरी जगह
-लावेला चौक से जोगीपुरा होते हुए नगर पालिका की ओर जाने वाला मार्ग अतिक्रमण की चपेट में है। सड़क किनारे संचालित साइकिल, गद्दे और अन्य कारोबारियों ने अपने सामान को दुकानों से बाहर निकालकर सड़क तक फैला लिया है। कई स्थानों पर दुकान और सड़क के बीच का अंतर ही खत्म हो चुका है। राहगीरों को निकलने के लिए बेहद कम जगह बची है। स्थिति यह है कि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो जाम लग जाता है। राहगीर उमेश शर्मा का कहना है कि सड़क सार्वजनिक उपयोग के लिए है, लेकिन कारोबारियों ने इसे अपने निजी परिसर की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
सीन-2 :
फोटो-27,28
छह सड़का से घंटाघर मार्ग पर फुटपाथ गायब
-छह सड़का से सब्जी मंडी होते हुए घंटाघर तक जाने वाला मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में शामिल है, लेकिन यहां फुटपाथ नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के आगे पूरा फुटपाथ घेर रखा है। कहीं सामान रखा है तो कहीं दुकानें सड़क तक फैल गई हैं। इसका सीधा असर यातायात पर पड़ रहा है। खरीदारी करने आने वाले लोगों को अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पड़ते हैं, इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल चलने वालों को भी सड़क पर उतरना पड़ता है। बाजार में खरीदारी के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
सीन-3 :
फोटो-29,30,31
मुख्य बाजार में बढ़ी कब्जे की होड़
-शहर का मुख्य बाजार हमेशा से भीड़भाड़ वाला क्षेत्र रहा है, लेकिन अब यहां अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। अधिक ग्राहक आकर्षित करने और अपनी दुकान को बड़ा दिखाने की होड़ में व्यापारियों ने फुटपाथ से लेकर सड़क तक कब्जा करना शुरू कर दिया है। कई दुकानों के बाहर सामान इतना फैला होता है कि राहगीरों को निकलने के लिए जगह तक नहीं मिलती। आवास विकास निवासी गोलू का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाती है। यदि मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो भविष्य में यहां यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।
सीन-4 :
फोटो-32
चूना मंडी में फुटपाथ पर कब्जा, बिजली विभाग के पैनल तक अतिक्रमण की जद में
-चूना मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या सबसे गंभीर रूप ले चुकी है। यहां दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बराबर फुटपाथ पर स्थायी कब्जा कर लिया है। कई स्थानों पर तो बिजली विभाग के पैनल तक दुकानों और सामान की जद में आ गए हैं। सड़क के दोनों ओर फैले सामान के कारण मार्ग बेहद संकरा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि एक साथ दो बाइक भी आसानी से नहीं निकल पातीं। थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम लग जाता है। सिविल लाइन निवासी जयवीर का कहना है कि कई बार आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में परेशानी होती है। संवाद
क्या बोले लोग
फोटो-34
दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखकर इसके चौड़ीकरण का कम कर दिया है। नतीजा यह हुआ है कि अब शहर में हर समय जाम की स्थिति बनने लगी है।
मनोज कुमार, हैडिल कालोनी
फोटो-35
-शहर में अतिक्रमण का आलम यह हो गया है कि हर जगह अब जाम की स्थिति बनती जा रही है। प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए।अब स्थिति विकराल हो रही है।
पूजा अग्निहोत्री, सिविल लाइन
वर्जन-
शहर में जल्द ही अभियान चलवाकर अतिक्रमण व फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
अरूण कुमार, एडीएम प्रशासन

राईस मार्केंट में सड़क पर किनारे रखा सामान। संवादजोगीपुरा में सड़क पर किनारे रखा सामान। संवाद