फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Car overturns six times after losing control due to a dog straying onto the Ganga Expressway; three dead, including an aunt and her nephew.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर कार छह बार पलटी, बुआ-भतीजे सहित तीन की मौत

Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Car overturns six times after losing control due to a dog straying onto the Ganga Expressway; three dead, including an aunt and her nephew.
दीपना फाइल फोटो
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के लिलवां गांव के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के कुत्ता को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार छह बार पलट गई। भीषण हादसे में कार सवार बुआ-भतीजे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी लोग नेपाल सीमा के पास रुपैड़िया से चंड़ीगढ़ जा रहे थे। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। जांच में यह बात सामने आई कि हादसे के वक्त कार की गति 130 से 140 किमी प्रति घंटे की थी। हादसे के दौरान सीट बेल्ट न लगाने की वजह से कार के एयरबैग नहीं खुले थे।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे पर चैनल नंबर 175 के पास हुए भीषण हादसे में नेपाल के जिला ढांग के तुलसीनगर थाना क्षेत्र के गांव बेलवा निवासी दीपना खत्री (32) पत्नी नेमबहादुर और विपना सुनमगर (32) पत्नी विशाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवराज (18) पुत्र खगेंद्र निवासी नवेनी, थाना नुआ गांव जिला रोलपा, नेपाल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दीपना खत्री और युवराज रिश्ते में बुआ-भतीजे थे।
विज्ञापन

कार को चालक दीपक ओली (28) पुत्र नरेश निवासी गांव पंचकूला थाना तुलसीनगर जिला ढांग चला रहा था। हादसे में चालक दीपक ओली के अलावा पुष्पा (30) पत्नी सुनील निवासी थाना जूगर जिला रोलपा, नेपाल, ज्ञान बहादुर मल्ल (22) पुत्र पोखर बहादुर मल्ल निवासी तुलसीपुर जिला ढांग, नेपाल, यादव पोडे (22) पुत्र नोवराज निवासी तुलसीपुर जिला ढांग, नेपाल, विनोद (2) पुत्र नेम बहादुर, सिमोन (10) पुत्र विशाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में चालक को कम चोटें आई हैं। चालक दीपक ओली ने बताया कि वह नेपाल सीमा पर बहराइच जिले के रुपैड़िया से मंगलवार की रात 8 बजे टैक्सी कार से सभी लोगों के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था। वह वर्तमान में चंडीगढ़ मनीमाजरा में रहकर टैक्सी चलाता है।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पलटने से हादसा हो गया। चालक ने बताया कि चंडीगढ़ जाने के लिए लखीमपुर होते हुए शाहजहांपुर के जलालाबाद से गंगा एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा था। दीपना मृतक के परिजन बदायूं में पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं। हादसे में कुत्ते की भी मौत हो गई थी।




गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रारंभिक जांच में कुत्ता सामने आने के कारण कार के पलटने से हादसा होने की बात सामने आई है। हादसे की जांच के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने पर अभियुक्त पंजीकृत किया जाएगा। - अंकिता शर्मा, एसएसपी

दीपना फाइल फोटो

दीपना फाइल फोटो

दीपना फाइल फोटो

दीपना फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed