सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case filed against woman who consumed poison in front of SSP office

Budaun News: एसएसपी कार्यालय के सामने जहर खाने वाली महिला के खिलाफ केस

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 06 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Case filed against woman who consumed poison in front of SSP office
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी कार्यालय के सामने दो अप्रैल को महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस की दोहरी कार्रवाई सामने आई है। एक ओर लापरवाही उजागर होने पर दरोगा को निलंबित किया गया, वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया गया है।
Trending Videos

मूसाझाग थाना क्षेत्र की नगर पंचायत गुलड़िया के रामभरोसे शर्मा का परिवार मोहल्ले के अर्पित पटेल उर्फ भोला पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए बीते दाे अप्रैल को एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद उन्हें तत्काल राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि इसी से आहत होकर रामभरोसे की पुत्रवधू सुनीता शर्मा ने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और पुलिस ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले की जांच सीओ उझानी सुनील सिंह द्वारा की गई, इसमें दरोगा मुकेश तोमर की लापरवाही सामने आई। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरा कदम उठाते हुए कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरी की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में महिला सुनीता के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का प्रयास कानूनन दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed