{"_id":"69d7f6b98dbeb57a3a05add7","slug":"case-registered-against-six-people-including-two-councilors-on-court-order-badaun-news-c-123-1-bdn1010-161202-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोर्ट के आदेश पर दो सभासद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोर्ट के आदेश पर दो सभासद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सभासद अल्ताफ हुसैन।
विज्ञापन
अलापुर/जगत। नगर पंचायत अलापुर के दो सभासदों समेत छह लोगों पर राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने, गाली-गलौज करने और घर आकर फायरिंग करने का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर इन आरोपियों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
अलापुर के वार्ड संख्या-14 निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजनीन पत्नी नजीबउद्दीन का आरोप है कि बीती 15 अगस्त 2025 को घर के सामने स्थित सरकारी पार्क में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया था। सरकारी पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित लोग भी मौजूद थे।
नगर के ही पूर्व सैनिक अशरफ अली खां से ध्वजारोहण कराया गया। इसी बात से नाराज होकर वार्ड-15 के सभासद मोहम्मद फरीद, कुमेल और शिवली पुत्रगण गयासुद्दीन, गयासुद्दीन पुत्र नाजिवुद्दीन, फरहाद हुसैन पुत्र सज्जाद हुसैन और वार्ड-14 के सभासद अल्ताफ हुसैन पुत्र इल्तफाद मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बोले- उनकी मर्जी के विपरीत ध्वजारोहण क्यों कराया जा रहा है। अगर, कराना था तो उनसे ध्वजारोहण कराया जाता, वे वार्ड के सभासद भी हैं। इसके बाद एकराय होकर पहुंचे इन लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ दिया और गाली-गलौज की। इससे राष्ट्रीय ध्वज और कार्यक्रम का घोर अपमान हुआ है।
पीड़िता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का कहना है कि इसके बाद 18 अगस्त 2025 की देर रात आरोपी दोबारा घर में घुस आए और उसके बेटे व बहू पर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली नहीं लगी। शोर मचाने पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए भाग गए। उसने बताया कि घटना का वीडियो भी पीड़िता के पास है।
पीड़िता ने बताया कि उसने थाना अलापुर समेत उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर माधो सिंह बिष्ट ने बताया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर लग गई है। पूरे मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।
वार्ड 14 और 15 के बीच स्थित सरकारी पार्क में हुआ था ध्वजारोहण
विगत स्वतंत्रता दिवस 2025 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने वार्ड 14 व 15 के बीच स्थित सरकारी पार्क में ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा था। इन दोनों वार्डों के सभासद इसलिए नाराज हुए कि इस कार्यक्रम में उनको आमंत्रित नहीं किया गया था। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हो जाने पर अलापुर में खलबली मची हुई है।
Trending Videos