फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   CCTV cameras will be installed in 232 cow shelters.

Budaun News: 232 गोशालाओं में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 15 Aug 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed in 232 cow shelters.
बदायूं। दो गोशालाओं में 14 गोवंशों की मौत होने के बाद जिलेभर की 232 छोटी-बड़ी गोशालाओं में गोवंशों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी गोशालाओं को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। इससे गोवंशों को दिए जा रहे चारा-पानी, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 232 गोशालाएं संचालित हैं। इनमें 29 गोशालाओं का संचालन एनजीओ करते हैं। गोवंशों की निगरानी के लिए प्रत्येक गोशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही विकास भवन में एक सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम से पशुपालन विभाग के अधिकारी सभी गोशालाओं की 24 घंटे निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

कैमरों के माध्यम से गोवंशों को दिए जा रहे चारा-पानी, साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) प्रेम सिंह ने बताया कि गोशालाओं में सीसीटीवी लगाने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। गोवंशों की मौत की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जिम्मेदार कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि गोशालाओं में व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवीओ ओर बीडीओ संयुक्त रूप से करेंगे गोशाला का निरीक्षण
गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्ती की है। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार, जिले की गोशालाओं का जिला स्तरीय अधिकारी भी निरीक्षण कर रिपोर्ट पशुपालन विभाग को देंगे। उसके बाद गोशाला की कमियों को दुरुस्त किया जाएगा। दो गोशालाओं में गोवंशों की मौत के बाद अब सीवीओ और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संयुक्त रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे।

सीवीओ प्रेम सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने सभी बीडीओ और सीवीओ को निर्देश दिए हैं कि सप्ताह में एक दिन अपने-अपने क्षेत्र की गोशालाओं का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखें। गोवंशों को दिए जा रहे चारा, पानी, दवा, साफ-सफाई और परिसर की स्थिति जांची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed